सेना के खून की दलाल है कांग्रेस- रामेश्वर शर्मा

Rameshwar Sharma
दिनेश शुक्ल । Jun 28 2020 10:35PM

कमलनाथ पर केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए चीन से दलाली लेने के आरोप लगे है। जिसका खुलासा एक मीडिया समूह द्वारा किया गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने और बेचने का काम किया है कांग्रेस के काले कारनामे देश के सामने है।

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष और भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को सेना के खून की दलाल कहा है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसे देश ने एक बार नहीं अनेक बार इस देश की सत्ता सौंपी, अनेक प्रदेशों में सरकार बनायी पर उसी कांग्रेस ने देश और देश की सेना के साथ विश्वासघात किया। कांग्रेस ने सेना के जवानों के खून की दलाली की। जो सैनिक अपने सीने पर गोलियां खाकर इस देश के मान-सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा करता है। कांग्रेस ने उसके स्वाभिमान को बेचने का काम किया। रामेश्वर शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका भी जलाया।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार ने चाइनीज कंपनी को दिया था नियम विरूद्ध 271 करोड़ का ठेका

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए चीन से दलाली लेने के आरोप लगे है। जिसका खुलासा एक मीडिया समूह द्वारा किया गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने और बेचने का काम किया है कांग्रेस के काले कारनामे देश के सामने है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से देश में खुदरा व्यापार खत्म हो गया। इस दौरान उन्होनें युवा सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलकर कांग्रेस पार्टी की भत्सना की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़