राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई नेता

Delhi Congress

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजस्थान में भाजपा के ‘लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कदमों’ के खिलाफ था।

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। हालांकि, इन लोगों को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब इन्होंने उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कुमार ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजस्थान में भाजपा के ‘लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कदमों’ के खिलाफ था। 

इसे भी पढ़ें: SC ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को याचिका वापस लेने की दी अनुमति, दाखिल करेंगे नई अर्जी 

उन्होंने कहा, ‘‘हम उप राज्यपाल महोदय को बताना चाह रहे थे कि भाजपा और केंद्र की उसकी सरकार किस तरह से राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। परंतु, दिल्ली पुलिस ने हमें उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने से पहले ही रोक दिया है।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सोमवार को सभी प्रदेशों में राजभवनों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही है। उसका आरोप है कि केंद्र सरकार कांग्रेस की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए राज्यपालों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़