इंदौर से फरार कांग्रेस विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

Karan morwaal indore
सुयश भट्ट । Oct 26 2021 11:23AM

युवक कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेत्री का आरोप था कि करण मोरवाल शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फरार कांग्रेस विधायक के बेटे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। पुलिस ने करण मोरवाल पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे करण मोरवाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पहले उन पर 10 हजार, फिर 15 और बाद में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें:महिला ने लगाई सीएम शिवराज से गुहार, कहा- हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब 

आपको बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल को पुलिस ने शाजापुर के पास मक्सी से गिरफ्तार किया है। करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाना में अपराध दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:जिम का मालिक निकला बाइक चोर, लड़की के गेटअप में देता था जुर्म को अंजाम 

बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेत्री का आरोप था कि करण मोरवाल शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस अपराध दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़