केजरीवाल-खट्टर के बीच हुई बैठक समय की बर्बादी: कांग्रेस

Congress says Meeting between Kejriwal-Khattar wastage of time

विपक्षी पार्टी कांग्रेस और इनेलोद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच हुई बैठक को निरर्थक बताया है।

चंडीगढ़। विपक्षी पार्टी कांग्रेस और इनेलोद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच आज हुई बैठक को निरर्थक बताया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हुई बैठक एक राजनीतिक ड्रामा और समय की बर्बादी थी।

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलोद) राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी केजरीवाल की आलोचना की। उनका कहना था कि केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी और जहरीली धुंध के लिए हरियाणा के किसानों को दोष दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़