J&K से विश्वासघात के पाप से मुक्त नहीं हो सकतीं BJP और पीडीपी: कांग्रेस

congress speaks pdp and bjp alliance
[email protected] । Jun 20 2018 8:16PM

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने को लेकर कांग्रेस ने आज इन दोनों पार्टियों पर फिर हमला बोला और दावा किया कि उन्हें राज्य की जनता के साथ विश्वासघात के पाप से मुक्ति नहीं मिल सकती।

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने को लेकर कांग्रेस ने आज इन दोनों पार्टियों पर फिर हमला बोला और दावा किया कि उन्हें राज्य की जनता के साथ विश्वासघात के पाप से मुक्ति नहीं मिल सकती। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार ने 'कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत' को खत्म करने का काम किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि मार्च 2015 में भाजपा और पीडीपी के बीच एक अनैतिक गठबंधन हुआ। चुनाव में दोनों ने एक दूसरे को खूब गोलियां दीं। पीडीपी पर कश्मीर के लोगों ने विश्वास किया और जम्मू में भाजपा पर विश्वास किया।

उन्होंने कहा, 'पीडीपी ने कश्मीर के लोगों के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने जम्मू के लोगों के साथ विश्वासघात किया। केंद्र की सरकार ने राज्य और पूर देश के साथ विश्वासघात किया।' उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जो 'पाप' किया है वो इससे मुक्त नहीं हो सकते। आज़ाद ने कहा, 'चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने बड़ी बड़ी बातें की थीं। कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत की बात की थी। इन्होंने कश्मीरियत को खत्म किया, इंसानियत को दफन कर दिया। जम्हूरियत को नुकसान पहुंचाया।'

उन्होंने कहा, 'कभी इतना संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। इतने जवान कभी इतने कम समय में नहीं मारे गए। बहुत सारे आम नागरिक मारे गए।–––पहले आतंकवादी बनने वाले नौजवान कम पढ़े लिखे होते थे, लेकिन इनके समय बहुत पढ़े लिखे लोग आतंकवादी बन गए। इन्होंने ऐसा माहौल बनाया है।' उन्होंने दावा किया कि फिर दोनों पार्टियों ने वही राग शुरू कर दिया जो चुनाव से पहले शुरू किया था।

आजाद ने सवाल किया, ' प्रधानमंत्री कैसे सामान्य स्थिति बहाल करेंगे? संघर्ष विराम का उल्लंघन कैसे रोका जाएगा? ' इससे पहले कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर से संबंधित कोर समूह की बैठक हुई जिसमें राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़