देशभर में अबतक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय

COVID Vaccine

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।’’ मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में कुल 33,68,734 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने कहा कि आज (शुक्रवार को) शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना के मामले एक करोड़ सात लाख के पार, अबतक 1,53,847 मरीजों ने गंवाई अपनी जान 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।’’ मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़