Dakshina Kannada में भारी बारिश का अनुमान, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

Dakshina Kannada में भारी बारिश का अनुमान, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित
प्रतिरूप फोटो

दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों को जलभराव वाले निचले इलाकों और नदियों के पास न भेजने की अपील की है।

मंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंगलुरु उपखंड में सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी प्राथमिक और हाईस्कूल (कक्षा 10 तक) बंद रहेंगे। यह आदेश मंगलुरु, बंतवाल, मूडबिदरी, मुलकी और उल्लाल तालुक के शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

आदेश के अनुसार, पुत्तूर, बेलथांगडी, सुलिया और कडबा तालुक में सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी प्राथमिक एवं हाईस्कूल, प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, आईटीआई तथा कक्षा 12 तक के डिप्लोमा कॉलेज भी बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को जलभराव वाले निचले इलाकों, नदियों और समुद्र तट के आसपास जाने से रोकने की अपील की। प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़