जबलपुर में 7 महीने से लापता लड़की का मिला नरकंकाल, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Jabalpur murder case
सुयश भट्ट । Sep 24 2021 5:20PM

परिजनों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की थी, लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला था। जानकारी मिली है कि लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। और पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में विह्कल मढ़ई के खंडहर मकान में मिले नरकंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नरकंकाल झंडाचौक की रहने वाली नाबालिग (लड़की) की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 7 महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:जहर खाकर किसान ने की आत्महत्या, कांग्रेस ने सरकार पर लगाएं आरोप

उसके बाद परिजनों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की थी, लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला था। जानकारी मिली है कि लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। और पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि रांझी पुलिस के मुताबिक मृतिका का आरोपी आकाश बेन के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी साल 2016 से मृतिका को जानता था। हालांकि नाबालिग अन्य लड़कों के साथ भी बात करती थी। जो बात आकाश को पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

इसे भी पढ़ें:सरकारी अधिकारी ने अपने ही दफ्तर में की खुदकुशी करने की कोशिश, पुलिस कर रही है जांच 

वहीं नाबालिग के नहीं मानने पर प्रेमी ने ही उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। आकाश ने बहला फुसलाकर 7 महीने पहले नाबालिग को विह्कल मढ़ई के खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। और मामले में पूछताछ कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़