शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा में शामिल होने के फैसले को बताया सही, बोले- जनता ने भी किया मंजूर

Suvendu Adhikari

भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रोडशो दर्शाता है कि मैंने सही फैसला लिया और इसे जनता की मंजूरी मिली है। रोडशो के दौरान मेचेड़ा बाइपास से सेंट्रल बस स्टैंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग तीन घंटे लग गए।

कांठी। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होकर बिल्कुल सही किया और जनता ने इसे मंजूर किया है। अधिकारी ने अपने गढ़ कांठी में विशाल रोडशो करते हुए घोषणा की कि वह आठ जनवरी को नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी ऐसा ही कार्यक्रम है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर साधा निशाना, बोले- अहम मोड़ पर खड़ा है बंगाल 

उन्होंने कहा कि रोडशो दर्शाता है कि मैंने सही फैसला लिया और इसे जनता की मंजूरी मिली है। रोडशो के दौरान मेचेड़ा बाइपास से सेंट्रल बस स्टैंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग तीन घंटे लग गए। रोडशो दोपहर ढाई बजे शुरू होकर और शाम साढ़े पांच बजे खत्म हुआ। इस दौरान हजारों की तादाद लोग सड़कों पर उतर आए। अधिकारी ने भाजपा नेता के तौर पर अपने गढ़ में पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सात जनवरी को आपका (ममता) नंदीग्राम आने पर स्वागत किया जाएगा और आप वहां जो बात कहेंगी, उसका जवाब में अगले दिन दूंगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़