रक्षा मंत्री राजनाथ 14 जून को करेंगे ऑनलाइन रैली, जम्मू की जनता को बताएंगे केंद्र की उपलब्धियां

rajnath

रक्षा मंत्री 14 जून को सुबह 10.30 बजे एक डिजिटल रैली के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। रैन ने कहा, वह केंद्र सरकार की उपलब्धियों, उसके ऐतिहासिक फैसलों और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के अन्य मुद्दों पर भी प्रकाश डालेंगे।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने रविवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 जून को जम्मू में पहली ‘ऑनलाइन रैली को संबोधित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। पार्टी विज्ञप्ति के अनुसार रैना ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में ऑनलाइन रैली की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इस बात का खुलासा किया। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘कोविड बीप’ ऐप की शुरूआत की

रक्षा मंत्री 14 जून को सुबह 10.30 बजे एक डिजिटल रैली के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। रैन ने कहा, वह केंद्र सरकार की उपलब्धियों, उसके ऐतिहासिक फैसलों और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के अन्य मुद्दों पर भी प्रकाश डालेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़