Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज, मध्यम बारिश की संभावना

Delhi Weather
AI Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मौसम विभाग ने मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र-वार आंकड़ों के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 24.9 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटे में सफदरजंग, पालम और रिज में नाममात्र बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में 23.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़