देवेन्द्र फडणवीस बने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा में भाजपा को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है और फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे।
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को रविवार को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इस आशय की घोषणा की। पटोले ने कहा कि विधानसभा में भाजपा को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है और फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे।
इसे भी पढ़ें: फडणवीस की सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी में भाजपा डूबी: संजय राउत
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों ने फडणवीस को बधाई दी। फडणवीस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
BJP leader Devendra Fadnavis has been elected as Leader of Opposition of Maharashtra Assembly. https://t.co/PVUml7fPd2 pic.twitter.com/6F34Il388O
— ANI (@ANI) December 1, 2019
अन्य न्यूज़












