रामायण पर प्रवचन दे चुकी हैं सुमित्रा महाजन, उनके नाम दर्ज है यह शानदार रिकॉर्ड, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

sumitra mahajan
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

सुमित्रा महाजन का जन्म महाराष्ट्र के चिपलून में कोंकणस्थ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पुरषोत्तम नीलकंठ साठे और माता का नाम उषा था। उन्होंने डीएवीवी से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। सुमित्रा महाजन की शादी 1965 में जयंत महाजन से हुई। जिसके बाद सुमित्रा महाजन अपने पति के साथ इंदौर शिफ्ट हो गईं।

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष रह चुकीं सुमित्रा महाजन मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। इंदौर नगर निगम चुनावों से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली सुमित्रा महाजन यूपीए-1 की सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रही हैं। आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन को इंदौरवासी ताई कहकर संबोधित करते हैं और बाहरी उन्हें इंदौर की ताई के नाम से भी जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के चलते छोड़नी पड़ी थी शिवसेना और फिर जाना पड़ा जेल, उतार-चढ़ाव भरा रहा नारायण राणे का राजनीतिक जीवन

कौन हैं सुमित्रा महाजन ?

सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, 1943 को महाराष्ट्र के चिपलून में कोंकणस्थ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पुरषोत्तम नीलकंठ साठे और माता का नाम उषा था। उन्होंने इंदौर के डीएवीवी से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है।

सुमित्रा महाजन की शादी 1965 में जयंत महाजन से हुई। जिसके बाद सुमित्रा महाजन अपने पति के साथ इंदौर शिफ्ट हो गईं। इस दौरान उनकी मुलाकात इंदौर की मैना ताई गोखले से हुई, जो रामायण पर प्रवचन दिया करती थीं और फिर मैना ताई गोखले की तबीयत बिगड़ने के बाद सुमित्रा महाजन ने प्रवचन देना शुरू किया गया।

ताई के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

सुमित्रा महाजन ने 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। उस वक्त उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी को शिकस्त दी थी। जबकि सुमित्रा महाजन लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव हार चुकी थीं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस के सबसे धाकड़ नेता हैं शक्तिसिंह गोहिल, विधानसभा चुनाव में बिखेरेंगे अपना जलवा

अटल बिहारी सरकार में सुमित्रा महाजन का कद ऊंचा हुआ। उन्हें साल 2002 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सुमित्रा महाजन के नाम पर एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। सुमित्रा महाजन देश की पहली महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में हारी नहीं हैं। उन्होंने साल 1989 से लेकर 2019 तक इंदौर सीट को लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया और फिर चुनावी राजनीति से रिटायर हो गईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़