कांग्रेस सरकार के दौरान हिंदुओं को आतंकवादी साबित करने की कोशिश की गई : विजयवर्गीय

during-the-congress-government-efforts-were-made-to-prove-that-hindus-were-terrorists-vijayvargiy

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रज्ञा ने एक महिला के तौर पर जबरदस्त आरोप और अत्याचार झेले हैं। देश की आजादी के बाद ऐसी प्रताड़ना के उदाहरण बहुत कम देखने को मिले हैं। इस प्रताड़ना की बात कहीं न कहीं उनके (प्रज्ञा) के मन में घर कर गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विशेषकर दिग्विजय सिंह और पी. चिदंबरम जैसे नेताओं के इशारे पर प्रज्ञा जैसे लोगों को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था, ताकि दुनिया के सामने हिंदुओं को आतंकवादी सिद्ध किया जा सके।

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोगों को बुरी तरह प्रताड़ित कर हिंदुओं को आतंकवादी साबित करने की कोशिश की गयी थी। ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हैं, जहां उनका मुख्य चुनावी मुकाबला वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से है।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय का दावा, बंगाल में 42 में से 30 सीटें जीतेगी भाजपा

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा,  प्रज्ञा ने एक महिला के तौर पर जबरदस्त आरोप और अत्याचार झेले हैं। देश की आजादी के बाद ऐसी प्रताड़ना के उदाहरण बहुत कम देखने को मिले हैं। इस प्रताड़ना की बात कहीं न कहीं उनके (प्रज्ञा) के मन में घर कर गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विशेषकर दिग्विजय सिंह और पी. चिदंबरम जैसे नेताओं के इशारे पर प्रज्ञा जैसे लोगों को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था, ताकि दुनिया के सामने हिंदुओं को आतंकवादी सिद्ध किया जा सके। विजयवर्गीय ने दावा किया कि न्यायपालिका ने उन आरोपों को नकार दिया है, जो तथाकथित हिंदू आतंकवाद को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगाये गये थे।

इसे भी पढ़ें: SC का आदेश लोकतंत्र की जीत, ममता को देना चाहिए इस्तीफा: विजयवर्गीय

भाजपा महासचिव ने कहा,  सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत होती है। मैं समझता हूं कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र का चुनाव इस बात के लिये होगा कि हिंदू समुदाय आतंकवादी है या नहीं?  विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जारी लोकसभा चुनावों के दौरान लगातार हिंसा फैला रहे हैं। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी ने कहा,  लोकसभा चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बौखलाहट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं। वे भाजपा कार्यालयों में तोड़-फोड़ करते हुए हमारे झंडे निकाल रहे हैं और पोस्टर फाड़ रहे हैं।  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़