दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया

Delhi Police

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: शनिवार को होगा गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल, इन मार्गों को किया जाएगा बंद

खबरों के अनुसार दिल्ली की एक अदालत ने पिछले वर्ष नवंबर में ईओडब्ल्यू को सिरसा के खिलाफ डीएसजीएमसी में महासचिव पद पर रहते हुए कोष की हेरा फेरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बताया कि सिरसा और अन्य लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बड़ी खबर! ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन तो पडे़गा भारी

उन पर धोखाधड़ी करने और गुरुद्वारे के कोष से टेंट, कंबल और त्रिपाल खरीदने के नाम पर एक करोड़ रूपए का बेहिसाब भुगतान करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि डीएसजीएमसी को मिलने वाले कोष में एक पक्षकार भूपिंदर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़