सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी को ईसीआईआर दर्ज करनी चाहिए: फडणवीस

मुंबई पुलिस ने निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और आदित्य चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के बयान दर्ज किए हैं।
फडणवीस ने कहा, “लेकिन राज्य सरकार मामले में सीबीआई जांच से इनकार कर रही है।” राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मामले में सीबीआई जांच की मांग जनता कर रही है न कि भाजपा। उन्होंने कहा, “अब धनशोधन का पहलू भी सामने आ गया है। यह पाया गया कि उनके खाते से पैसों की हेराफेरी हुई है। ऐसे मामले में, ईडी का भी अधिकार क्षेत्र बनता है, इसलिए मैंने मांग की है कि ईडी को ईसीआईआर दर्ज कर मामले की जांच करनी चाहिए।” महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच में सक्षम है और इसलिए सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।Enforcement Directorate (ED) should carry out investigation in #SushantSinghRajputDeathCase as it seems that there is money syphoning involved in this case: Maharashtra Leader of Opposition & BJP leader, Devendra Fadnavis pic.twitter.com/3edQjw03j1
— ANI (@ANI) July 31, 2020
इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में बोले भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव, परिवार को न्याय दिलाने में सब साथ हैं
मुंबई पुलिस ने निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और आदित्य चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने अब तक राजपूत के परिवार और उनके रसोइए समेत करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। राजपूत (34) 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे।
अन्य न्यूज़

















