शहर में सुबह रहा आर्द्रता का असर, बुधवार सुबह धुंध का अनुमान

‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आर्द्रता का असर रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञज्ञनियों ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने और कल सुबह धुंध का असर रहने का अनुमान जाहिर किया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।’’
अन्य न्यूज़












