क्षेत्रीय क्षत्रपों का अंत, दो लोगों की मनमर्ज़ी चलती है BJP... तीन राज्यों के नए CM को लेकर कांग्रेस की दलील

supriya srinate inc
X @INCIndia
अंकित सिंह । Dec 13 2023 12:11PM

भजन लाल शर्मा को राजस्थान के सीएम के रूप में चुना गया, जबकि वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, महंत बालकनाथ के नाम चर्चा में थे। मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह चुना गया, जिन्होंने पार्टी को चुनाव में जीत दिलाई।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्रियों - भजन लाल शर्मा, विष्णु देव साय और मोहन यादव - के नामों ने हलचल मचा दी है। ये सभी मजबूत आरएसएस-एबीवीपी पृष्ठभूमि वाले नए चेहरे हैं। तीतों ही राज्यों के इस बदलाव को भाजपा का बड़ा तदम माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने बुधवार को कहा इन नए चेहरों को चुने जाने के कुछ और कारण बताए हैं। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि यह बीजेपी का आंतरिक मामला है लेकिन यह दर्शाते हैं कि पार्टी के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे

भजन लाल शर्मा को राजस्थान के सीएम के रूप में चुना गया, जबकि वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, महंत बालकनाथ के नाम चर्चा में थे। मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह चुना गया, जिन्होंने पार्टी को चुनाव में जीत दिलाई। विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया गया है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी के सीएम चयन को लेकर पांच बड़े कारण बताए हैं। 

अपने ट्वीट में सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि भाजपा किसको मुख्यमंत्री बनाये किसको नहीं यह उनका अपना मामला है लेकिन तीन राज्यों के निर्णयों को ऐतिहासिक बताना कहाँ तक सही है?

असलियत यह है कि:

- यह भाजपा के क्षेत्रीय क्षत्रपों का अंत है 

- जो कोई भी PM मोदी के लिए चुनौती बन सकता है, उसको निपटाया जाएगा

- चुने हुए विधायक नहीं बल्कि दिल्ली में 2 लोगों का फ़ैसला ही थोपा जाएगा

- यह मुख्यमंत्री कठपुतलियों की तरह इनके इशारे पर चलेंगे और जब साहेब का मन आएगा इनमें से कोई भी कभी भी निकाल दिया जाएगा - जैसा कि उत्तराखंड, गुजरात, असम जैसे अनेक राज्यों में हुआ 

- भाजपा के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से ख़त्म है और पार्टी के नाम पर दो लोगों की मनमर्ज़ी चलती है

ख़ैर जिसने आडवाणी, जोशी, सिन्हा, शौरी जैसों को मार्ग दर्शक मंडल में खदेड़ दिया - उनके लिए यह कौन सी बड़ी बात है!

इसे भी पढ़ें: नेहरू पर बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा- अमित शाह को इतिहास नहीं पता है, वह इसे बदलते रहते हैं

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने वसुंधरा राजे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बातचीत का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में पूर्व सीएम और इस बार इस पद की प्रबल दावेदारों में से एक वसुंधरा राजे एक चिट खोलकर राजनाथ सिंह से बात करती नजर आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चिट पर भजन लाल शर्मा का नाम हो सकता है और यह देखकर वसुंधरा राजे हैरान रह गईं। नए सीएम के नाम की घोषणा के बाद, राजनाथ सिंह, जो राजस्थान के सीएम को चुनने वाले पर्यवेक्षकों में से एक थे, ने कहा कि वसुंधरा राजे ने भजन लाल का नाम प्रस्तावित किया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़