Sonia Gandhi के संस्मरण से लेकर Supreme Court के आदेश तक शाम 6 बजे की बड़ी खबरें

देश-विदेश के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में सोनिया गांधी की आत्मकथा के खुलासे और उच्चतम न्यायालय के निर्देश प्रमुख रहे। वहीं खेल जगत में भारतीय महिला निशानेबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मंगलवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि13: सोनिया पुस्तक क्लिंटन पुरानी आदतें आसानी से नहीं जातीं, क्लिंटन को खूबसूरत महिलाओं को घूरते देखा था: सोनिया नयी दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि वर्ष 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भारत यात्रा के दौरान मोनिका लेविंस्की प्रकरण भले ही मंद पड़ चुका था, लेकिन उनकी पुरानी आदतें नहीं बदली थीं।
दि30: सोनिया पुस्तक पुत्र जन्म के अगले दिन ही दुनिया छोड़ गया था सोनिया का पहला बेटा, संस्मरण में छलका दर्द नयी दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में अपने पहले बच्चे को खोने का गहरा दर्द पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया है।
दि31: सोनिया पुस्तक कैंसर सोनिया ने दो बार दी कैंसर को मात, आत्मकथा में किया जिक्र नयी दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में दो बार कैंसर से जूझने के अनुभव साझा करते हुए कहा है कि वर्ष 2010 में स्तन कैंसर की आशंका के चलते उनका ऑपरेशन हुआ था और इसके करीब एक साल बाद अग्न्याशय में एक गांठ का पता चला था।
दि27: सोनिया पुस्तक आपातकाल आपातकाल के दौरान फैसलों में संजय की अहम भूमिका थी, जल्दबाजी में रहते थे: सोनिया नयी दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने दिवंगत देवर संजय गांधी को ‘‘जल्दबाजी में रहने वाला व्यक्ति’’ बताते हुए कहा है कि आपातकाल के दौरान फैसले लेने में उनकी ‘‘अहम भूमिका’’ थी, जबकि कुछ राजनीतिक हस्तक्षेपों के लिए उनके पास कोई संवैधानिक अधिकार नहीं था।
दि32: न्यायालय डिजिटल धोखाधड़ी आदेश डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी रोकने के कदमों की जानकारी दें डिजिटल प्लेटफॉर्म: न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनियों से कहा है कि वे देश में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी और उससे जुड़े साइबर अपराधों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दें।
दि14: न्यायालय वाहन उत्सर्जन दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में तेज वृद्धि, तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत : न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में तेज वृद्धि के मद्देनजर तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है और उसने दिल्ली एवं इसके तीन पड़ोसी राज्यों की सरकारों को निर्धारित समयसीमा पार कर चुके वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रवेश और संचालन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया है।
प्रादे64: केरलम सिनेमैटोग्राफर लीड निधन मलयालम फिल्मों के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन कोच्चि: मोहनलाल अभिनीत सुपरहिट फिल्मों ‘पुलिमुरुगन’, ‘नारन’ और ‘थुडारुम’ के लिए पहचाने जाने वाले मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे।
वि21: रूस यूक्रेन लीड वार्ता रूस, यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता शुरू अबू धाबी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में मंगलवार को अबू धाबी में त्रिपक्षीय वार्ता शुरू हुई। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने यह जानकारी दी।
अर्थ8: डब्ल्यूईएफ भारत एथनॉल भारत ने एथनॉल की बढ़ती मांग के अनुरूप अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई: डब्ल्यूईएफ नयी दिल्ली: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत में जैव-अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए मांग एवं उत्पादन क्षमता दोनों को साथ-साथ बढ़ाया गया है और पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का कार्यक्रम इसका प्रमुख उदाहरण है।
अर्थ11: कृषि गेहूं भारत में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान, उत्पादन मौसम पर निर्भर करेगा: एफएओ नयी दिल्ली: भारत में चालू सत्र में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम उत्पादन अप्रैल-मई, 2027 तक के मौसम पर निर्भर करेगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि फसल पर मौजूदा अल नीनो की स्थिति का असर पड़ सकता है।
खेल8: खेल बैडमिंटन भारत गायत्री-त्रीसा की जोड़ी अगले दौर में, ध्रुव-राधिका हारे कुमामोतो (जापान): गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की भारत की महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में स्थानीय दावेदार हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता को सीधे गेम में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
खेल12: खेल निशानेबाजी भारत विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत को टीम स्वर्ण, ईशा और मनु व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में दोहा: भारत की स्टार पिस्टल निशानेबाज और एशियाई खेलों में कई पदक जीत चुकीं ईशा सिंह ने मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर:
वि24: अमेरिका मध्यावधि आश्चर्यजनक नतीजे मध्यावधि चुनावों में शानदार जीत के बाद क्या होता है? 1974 और 1994 के सबक वर्जीनिया: अमेरिका में तीन नवंबर की शाम को कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए, जब समाचार चैनलों पर मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की तस्वीर उभरनी लगी।
वि16: कैंसर जांच कैंसर की शुरुआती पहचान का दावा करने वाली ‘गैलेरी’ जांच कितनी कारगर है? वर्जीनिया: अमेरिका में लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण कैंसर नहीं, बल्कि हृदय रोग है। इसके बावजूद कैंसर का नाम सुनते ही बहुत से अमेरिकी डर जाते हैं।
अन्य न्यूज़














