महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार, विखे पाटिल समते 13 नए बने

expansion-of-cabinet-in-maharashtra-vikhe-patil-equals-13-new
[email protected] । Jun 16 2019 12:50PM

मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं।

मुंबई। पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने को कहा

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। कैबिनेट का विस्तार राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले और विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़