मध्यप्रदेश: पिता ने नहीं कराया मोबाइल रिचार्ज, 14 वर्षीय बेटे ने की खुदकुशी

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक शर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान निखिल तिवारी (14) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसका शव सोमवार को घर में पंखे पर लटकता मिला।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली का दिल कब-कब एक दूसरे की सलामती के लिए धड़कना बंद हुआ, जानें राजधानी के दंगों का इतिहास
शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके पिता पिछले कुछ दिनों से उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए डेटा पैक को रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि पिता मजदूरी का काम करते हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, इसलिए वह इंटरनेट चलाने के लिए डेटा पैक रिचार्ज करने में असमर्थ हो रहे थे। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़का मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी था।
अन्य न्यूज़















