देशभक्ति के जज्बे की बड़ी तस्वीर, तिरंगे की शान के लिए जवान ने लगा दी जान

 save tiranga
Creative Common
अभिनय आकाश । Jan 19 2023 11:52AM

आग बुझाने के काम में लोग लगे थे। इसी बीच इस दमकलकर्मी ने देखा कि जिस रफ्तार से आग बढ़ रही है, ये तिरंगा भी उसकी चपेट में आ जायेगा। तिरंगा आग लपटों के बीच घिरा हुआ था और आग किसी भी वक़्त वहां पहुंच सकती थी।

आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर एक भारतीय होने के नाते आपका सीना गर्व से चौरा हो जाएगा। ये हिंदुस्तान की आन-बान-शान यानी हमारे तिरंगे और उसके लिए अपनी जान की बाजी लगा देने के जज्बे से जुड़ी है। जान जाए तो जाए लेकिन तिरंगे की शान न जाने पाए। यही सोच रही होगी इस दमकलकर्मी की, जिसने अपने जान की बाजी लगाकर तिरंगे की शान न जाने दी। आखिर इस दमकलकर्मी ने ऐसा क्यों किया पूरा वाक्य  सुनें। हरियाणा के पानीपत में एक स्पिनिंग मिल में आग लग गयी। आग बुझाने के काम में लोग लगे थे। इसी बीच इस दमकलकर्मी ने देखा कि जिस रफ्तार से आग बढ़ रही है, ये तिरंगा भी उसकी चपेट में आ जायेगा।

इसे भी पढ़ें: सेना के जवानों ने रामबन में बर्फ से ढके रास्ते से गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

तिरंगा आग लपटों के बीच घिरा हुआ था और आग किसी भी वक़्त वहां पहुंच सकती थी। उसने आव देखा न ताव और दनादन बगैर देर किए दमकल गाड़ी के रास्ते फानते हुए मिल की छत पर जा पहुंचा। आग की लपटों के गर्मी और धुंआ दम घोंटने के लिए तैयार था। धुएं के साथ दमकलकर्मी सुनील मेहरा भी नहीं दिख रहे थे। लेकिन उन्होंने तिरंगे को नहीं छोड़ा। तिरंगे को उतारने के बाद सम्मान के साथ इसे दूसरे साथी को दिया और फिर सुरक्षित वापस लौट आये। ये तस्वीर बताने के लिए काफी है कि एक हिंदुस्तानी के लिए तिरंगे की अहमियत क्या है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़