J&K प्रशासन ने मीडिया दलों के दौरे के लिए नियुक्त किए पांच IAS अधिकारी

Jammu Kashmir

पिछले साल पांच अगस्त को राज्य को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद से अब तक हुए विकास की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने के लिए इस साल मीडिया के कई दल जम्मू कश्मीर जाएंगे।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अगले दो सप्ताह में देश के विभिन्न भागों से आने वाले मीडिया दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया, “जम्मू कश्मीर में अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: आर्टिकल 370 और 35ए क्या था ? जानिए हटने से पहले जम्मू कश्मीर में कैसा था माहौल

प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले साल पांच अगस्त को राज्य को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद से अब तक हुए विकास की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने के लिए इस साल मीडिया के कई दल जम्मू कश्मीर जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़