कर्नाटक में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले पांच व्यक्ति कोरोना से संक्रमित

Health Workers

उप मुख्यमंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पदारायणपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 19 अप्रैल को कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बेंगलुरु। बेंगलुरु के पदारायणपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें जेल से अस्पताल भेज दिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पदारायणपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 19 अप्रैल को कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें अदालत में पेश किया गया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रामनगर की एक जेल में भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने जारी किया ऐप 

नारायण ने यहां संवाददाताओं को बताया,‘‘हमने सभी कैदियों की जांच की जिसमें पांच लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पांचों लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।’’ स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे लेकिन वहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।

इसे भी देखें : Doctors पर हमला करने पर नहीं मिलेगी Bail, सीधे 7 साल तक के लिए जाएंगे Jail 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़