88 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

manmohan

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का संबोधन आज, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर रह सकता है फोकस

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़