UP के श्रमिकों को वापस लाने के लिए जारी रहेगा ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन: योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि उनकी प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश से राज्य के श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन जारी रहेगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने बताया कि इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी कामगारों को वापस लाने का काम दो-तीन दिन में समाप्त हो जाएगा: उत्तर प्रदेश सरकार 

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि उनकी प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे देश से श्रमिकों के लिए निशुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार प्रदेश लौट नहीं आते।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़