नगर निगमों के लिए कोष जारी और आयुष्मान भारत योजना लागू करें केजरीवाल: विजय गोयल
उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को निष्पक्ष माना जाए तो वह उनसे अपील करना चाहेंगे कि केजरीवाल को निगम निगम के बकाए करोड़ों रुपये जारी करने चाहिए। गोयल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दिल्ली के लोकसभा सदस्यों से शहर के विकास के लिए नियमित रूप से मिलेंगे।
नयी दिल्ली। दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग करने के अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी का स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने उनसे नगर निगमों के लिए राशि जारी करने और आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की अपील की। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा दिल्ली के संपूर्ण विकास के लिए आम आदमी पार्टी के साथ सहयोग करेगी।
काम करो न करो
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) February 19, 2020
दो महीने बिजली बस मुफ़्त करो pic.twitter.com/Y8QWu6fezg
भाजपा के राज्य सभा सांसद ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केजरीवाल ने रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जो बातें कहीं थी अगर वे लागू होंगी तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को निष्पक्ष माना जाए तो वह उनसे अपील करना चाहेंगे कि केजरीवाल को निगम निगम के बकाए करोड़ों रुपये जारी करने चाहिए। गोयल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दिल्ली के लोकसभा सदस्यों से शहर के विकास के लिए नियमित रूप से मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने केजरीवाल को लिखा पत्र, गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करने को कहा
दिल्ली में लोकसभा की सभी सीटें भाजपा के पास है। गोयल ने कहा, ‘‘ अगर केजरीवाल केंद्र सरकार के साथ सहयोग करना चाहते हैं तो उन्हें तत्काल आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें दिल्ली में गंदे पेयजल आपूर्ति की जो समस्या है, उसे केंद्र और निगर निगम के साथ मिलकर दूर करना चाहिए।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल से ‘जनता दरबार’ लगाने की भी मांग की।
अन्य न्यूज़