कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर चल रहा था जुआ, क्राइम ब्रांच ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया

Congress leader cbi raid
सुयश भट्ट । Feb 5 2022 11:45AM

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामजी शर्मा कई महीने से अपने घर में जुए खेला रहा है। पुलिस ने इसके बाद शुक्रवार रात छापामार कार्रवाही की। क्राइम ब्रांच ने जुआ खेलते 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ता रामजी शर्मा के घर जुए का अड्डा चलने का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाही करते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 72 हजार नकद और 14 मोबाइल जब्त किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है।

दरअसल रामजी शर्मा के खिलाफ 6 महीने के अंदर दूसरी बार पुलिस ने कार्रवाही की है। इससे पहले अगस्त महीने में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर छापा मारकर 16 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में राजमी शर्मा और उसकी पत्नी सुनीता शर्मा को भी गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबू बकर की विदेश से गिरफ्तारी, 1993 के मुंबई ब्लास्ट में था शामिल 

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामजी शर्मा कई महीने से अपने घर में जुए खेला रहा है। पुलिस ने इसके बाद शुक्रवार रात छापामार कार्रवाही की। क्राइम ब्रांच ने जुआ खेलते 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें कि शर्मा ने अपने घर को ही जुए का अड्‌डा बना लिया था। यहां उज्जैन, रतलाम से जुआरी आते हैं। पिछले साल अगस्त महीने में पुलिस ने घर छापा मारकर उसकी पत्नी सहित 16 जुआरियों को पकड़ा था। पुलिस ने उस समय 45,100 रुपए सहित 8 ताश की गड्डी जब्त की थी। 

इसे भी पढ़ें:श्रीनगर में आतंकियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, सेना ने दो आतंकवादी मारे गए 

वहीं ये भी जानकारी मिली है कि रामजी शर्मा का बेटा भी लॉकडाउन में शराब की तस्करी में चर्चाओं में आया था। मांगलिया में पदस्थ फिलहाल लसूड़िया में पदस्थ एक हेड साहब की शह पर स्कोर्पियो से शराब तस्करी करता था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़