Global Leader Modi: बाइडन, मैक्रों, सुनक कोई नही है टक्कर में, 76% लोगों ने माना- देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं PM मोदी

Global Leader Modi
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Feb 3 2023 1:58PM

76 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। यह नवीनतम सर्वेक्षण 26 जनवरी और 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित किया गया था।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में 22 देशों के नेताओं से आगे हैं। नवीनतम सर्वेक्षण में, प्रधान मंत्री मोदी की 78 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग है। मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर दूसरे स्थान पर हैं। 68 फीसदी लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 62 फीसदी अप्रूवल मिला है। सर्वे के मुताबिक सितंबर 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: आईसीईटी अमेरिका, भारत के लिए लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारितंत्र बनाने में अहम : व्हाइट हाउस

अमेरिका स्थित वैश्विक सर्वेक्षण कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस 58 प्रतिशत रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 50 प्रतिशत रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस तरह महाशक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शीर्ष 5 नेताओं की सूची से बाहर हो गए। ट्रंप की कड़ी चुनौती के बावजूद बाइडेन को सिर्फ 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली। बाइडेन लोकप्रिय नेताओं की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नौवें स्थान पर हैं। उन्हें 40 फीसदी अप्रूवल मिला है। ऋषि सुनक को महज 30 फीसदी रेटिंग मिली, जो चुनाव से पहले उनके लिए बड़ा झटका है। लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे नीचे नॉर्वे के नेता जोनास गहर स्टॉर 22वें स्थान पर हैं। 21 प्रतिशत रेटिंग के लिए संतोष करना पड़ा। सितंबर 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, सर्वे कहता है। मई 2021 में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता 63 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके बाद से उनके चाहने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- ये बजट वंचितों को वरीयता देने वाला, समाज के सपनों को पूरा करेगा

देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं पीएम मोदी

76 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। यह नवीनतम सर्वेक्षण 26 जनवरी और 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित किया गया था। मॉर्निंग कंसल्ट संगठन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां 45,000 लोगों का साक्षात्कार लिया गया था, वहीं दुनिया भर में यह औसतन 500 से 5,000 लोगों के बीच था। यह लोकप्रियता इसी पूरे सर्वे पर आधारित है। ये सभी सर्वेक्षण वयस्कों के बीच ऑनलाइन किए गए थे। संगठन के मुताबिक, सर्वे में खासतौर पर भारत में पढ़े-लिखे लोगों को टारगेट किया गया था। इस सर्वे में सभी जातियों, भाषाई समुदायों और धर्मों के लोगों को शामिल किया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़