गोरखपुर के भाजपा नेताओं ने अखिलेश की मौजूदगी में थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Samajwadi Party

गोरखपुर जनपद के फौजदारी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही एडवोकेट सहित कई नेताओं के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए गोरखपुर के नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने में जी जान से जुटेंगे और चुनावों के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम 

गोरखपुर जनपद के फौजदारी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही एडवोकेट सहित कई नेताओं के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि नीरज शाही सहित पार्टी में शामिल नेताओं को आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

हिंदू युवा वाहिनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और योगी आदित्यनाथ के दाहिने हाथ कहे जाने वाले पूर्व भाजपाई सुनील सिंह जिन्होंने अब सपा की सदस्यता ले ली है, ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने में सहयोग प्रदान किया। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की बड़ी खबरें: कोरोना के नये दिशा निर्देश जारी, आप ने जारी की पंचायती चुनाव की लिस्ट 

प्रसन्नता व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अखिलेश यादव, राजमती निषाद, जगदीश यादव डॉ मोहसिन खान, के सी पांडे, विजय बहादुर यादव, चंद्रबली यादव, अमरेंद्र निषाद, रजनीश यादव, राजेश सिंह, गीतांजलि यादव, संजय सिंह एडवोकेट, सुनील सिंह, संतोष यादव, इंदल यादव, सौरभ, चंदन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़