समाजवादी पार्टी में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भर्ती हुई तेज

SP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Aug 3 2021 10:05PM

अजय राय उर्फ सोनू के साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा है कि अजय राय उर्फ सोनू सहित शामिल नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा से अजय राय उर्फ सोनू ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने में जी-जान से जुटेंगे और सपा की सरकार बनेगी। अजय राय उर्फ सोनू के साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा है कि अजय राय उर्फ सोनू सहित शामिल नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से उम्मीद किया जाता है कि वे पूरी तन्मयता से आगामी चुनाव में पार्टी का सहयोग करेंगे। और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना सर्वोच्च देंगे।इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, मारकंडे यादव, शैलेश यादव, श्याम यादव, प्रदीप यादव, हमीद अंसारी, चंद्रभूषण, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़