Guwahati Nightclub में युवती से मारपीट मामले में मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

असम के खानापाड़ा क्षेत्र स्थित एक नाइटक्लब के बाहर युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक मामले में सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आगे की जांच की जा रही है।
गुवाहाटी, तीन अक्टूबर असम के गुवाहाटी में नाइट क्लब के बाउंसरों द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर ‘आंशिक रूप से कपड़े उतारकर मारपीट’ किए जाने के मामले में क्लब के मैनेजर समेत दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के खानापाड़ा इलाके में नाइट क्लब के बाहर हुई कथित घटना के संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया और इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस मामले में नाइट क्लब के प्रबंधक और एक इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद हुई। महंत ने कहा कि वीडियो क्लिप के ब्योरे की जांच की जा रही है।
गुवाहाटी पूर्व, के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) तबु राम पेगू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ मामला शुक्रवार रात स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है। क्लब के प्रबंधन से जुड़े लोगों से स्थानीय पुलिस थाने में पूछताछ की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि यह घटना बृहस्पिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच हुई, और बाद में इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
डीसीपी ने कहा, ‘‘हमने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य विवरण एकत्र किए।’’ महिला की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है, क्योंकि वह अभी तक सामने नहीं आई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है, और हम बाद में अधिक विवरण साझा कर सकते हैं।’’ गुवाहाटी पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि वीडियो के विवरण की भी जांच की जा रही है। नाइटक्लब में झगड़े के बाद बाउंसरों ने कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े आंशिक रूप से उतार दिए।
वीडियो में महिला एक इमारत की पार्किंग में फर्श पर गिरी नजर आ रही है और उसे पीटा जा रहा है। बाद में एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए आती हुई दिखाई देती है। इस वीडियो की ‘पीटीआई’ स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।
क्लब वाली इमारत में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड के अनुसार, महिला ने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। उसने दावा किया, ‘‘इससे वहां मौजूद अन्य बाउंसर नाराज हो गए, और वे उसे नीचे ले गए और उसके साथ मारपीट की।
अन्य न्यूज़














