Gwalior में पुलिस ने बांग्लादेशी होने के शक में 13 लोगों को हिरासत में लिया

Gwalior Police
प्रतिरूप फोटो
AI Image

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने किराए के मकानों में रह रहे 13 संदिग्धों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में सात युवक, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनके नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार सत्यापन के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेशी नागरिक होने के शक में 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों में अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिए गए सात युवक, तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं और सभी ग्वालियर में किराए के मकानों में रह रहे थे।

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि गुप्त रूप से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। नागरिकता की पुष्टि होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़