दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, कई पेड़ टूटे, सड़कों पर लगा जाम, गर्मी से राहत

delhi rain
ANI
अंकित सिंह । May 30 2022 5:04PM

बारिश के साथ साथ बादल भी जोर से गरज रहे थे। सड़कों पर पानी भर गया है जिसकी वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप था। हालांकि आज की बारिश से काफी राहत मिली है।

दिल्ली में भीषण गर्मी से आज लोगों को राहत मिली है। आज तेज आंधी-तूफान के साथ दिल्ली में बारिश ने दस्तक दी है। बारिश की वजह से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ टूट गए। इसके कारण ट्रैफिक जाम की भी स्थिति देखन को मिली। दिल्ली के अलावा आसपास के जिले जैसे कि गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध हो या कोरोना टीका, दुनिया भर में ली जाती है PM मोदी की राय: अमित शाह

दिल्ली के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया गया है। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी की भी संभावना है। 1 से 5 जून के बीच राजधानी में बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई थी, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। 

इसे भी पढ़ें: रूस के हमलों से बचकर निकले यूक्रेनी नागरिकों ने आपबीती सुनाई

बारिश के साथ साथ बादल भी जोर से गरज रहे थे। सड़कों पर पानी भर गया है जिसकी वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप था। हालांकि आज की बारिश से काफी राहत मिली है। बारिश के साथ बादल भी गरजे और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं के चलते बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक्सप्रेस बिल्डिंग की कई एसी यूनिट टूटकर लटक गईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़