Japan के Tokyo और चिबा में heavy rain से बाढ़, 4 लोगों की मौत, 1 लापता

Heavy Rain
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जापानी क्षेत्र में रातभर हुई रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश के चलते आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम चार नागरिकों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। इस प्राकृतिक आपदा से चिबा प्रांत के इचिकावा, साकुरा और कशिवा शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जहां 80 से अधिक मकान जलमग्न हो गए। इसके अलावा नरीता हवाई अड्डे और सोगा रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं ठप होने से हजारों यात्री फंसे रहे तथा करीब 23 हजार घरों की बिजली गुल हो गई।

जापान के तोक्यो के पूर्वी इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। बाढ़ के कारण सड़कों और कई घरों में पानी भर गया, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और हजारों लोग प्रभावित इलाकों में फंस गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुक्रवार सुबह बारिश की तीव्रता कम होने के बाद चिबा प्रांत के 12 से अधिक नगर निकायों के लिए जारी भारी बारिश की सबसे गंभीर चेतावनी का स्तर घटा दिया।

हालांकि, दिन में बाद में फिर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। सुबह सामने आई तस्वीरों और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का पता चला। कई घर और वाहन पानी में डूबे दिखाई दिए, जबकि रेल पटरियां भी जलमग्न हो गईं।

इसे भी पढ़ें: Sahil Jadhav ने Shane Watson की किताब पढ़कर सीखा दबाव संभालना, एशियाई खेलों पर ध्यान

‘ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स’ ने बताया कि उसने सोगा रेलवे स्टेशन पर फंसे करीब 4,000 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बसें भेजी हैं। यह स्टेशन स्थानीय रेल मार्ग पर स्थित है, जो तोक्यो डिज्नी क्षेत्र से भी जुड़ा है। थीम पार्क को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Ashmita Chaliha ने किया बड़ा उलटफेर, जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

तोक्यो क्षेत्र के नरीता हवाई अड्डे पर भी हजारों यात्री फंसे रहे, क्योंकि क्षेत्र से बाहर जाने वाली रेल सेवाएं रोक दी गई थीं। सैकड़ों लोगों ने रातभर चिबा प्रांतीय सरकार के भवन में शरण ली। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है।

मौतें इचिकावा, साकुरा और कशिवा शहरों में हुई हैं। चिबा के अधिकारियों के अनुसार, प्रांत में 80 से अधिक घरों में पानी भर गया है और करीब 2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। ‘टेपको पावर ग्रिड’ के अनुसार, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण शुक्रवार सुबह करीब 23,000 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इसे भी पढ़ें: Hiroshima परमाणु हमले की 81वीं बरसी पर मेयर Kazumi Matsui ने परमाणु हथियारों की होड़ की निंदा की

चिबा शहर में केवल एक घंटे में 11.5 सेंटीमीटर, जबकि साकुरा में 9.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोनों स्थानों पर एक घंटे में हुई बारिश का यह अब तक का रिकॉर्ड है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़