हिमाचल प्रदेश : मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के नागरिक की मौत

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 24 2025 12:52PM
पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पर्यटक डेनियल बार्बर (58)शनिवार को अपने साथी मैक्सिम और अन्य स्थानीय ‘स्कीयर’ के साथ ‘स्कीइंग’ कर रहा था और कुल्लू जिले में मनाली के पास कोठी में अचानक हिमस्खलन हो गया।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पर्यटक डेनियल बार्बर (58)शनिवार को अपने साथी मैक्सिम और अन्य स्थानीय ‘स्कीयर’ के साथ ‘स्कीइंग’ कर रहा था और कुल्लू जिले में मनाली के पास कोठी में अचानक हिमस्खलन हो गया।
हिमाचल पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पर्यटक को बर्फ के नीचे से निकाला और उसे मनाली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












