खुद 80 हजार रुपए का मफलर पहनने वाले गृह मंत्री, टी-शर्ट का राजनीतिकरण कर रहे, अशोक गहलोत का बीजेपी पर पलटवार

Ashok Gehlot
ANI
अभिनय आकाश । Sep 12 2022 6:32PM

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोडो यात्रा को लेकर बीजेपी क्यों चिंतित है? क्या उनके पास कोई काम नहीं है? अब वे एक टी-शर्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वे (बीजेपी) ढाई लाख का चश्मा पहनते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। जिसमें उनके साथ पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस की ये यात्रा शुरू होने के साथ ही विवाद में आ गई है। राहुल गांधी के 41 हजार की टी शर्ट को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा। अब पूरे मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोडो यात्रा को लेकर बीजेपी क्यों चिंतित है? क्या उनके पास कोई काम नहीं है? अब वे एक टी-शर्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वे (बीजेपी) ढाई लाख का चश्मा पहनते हैं, गृह मंत्री खुद 80 हजार रुपए का मफलर पहनते हैं। वे अब टी-शर्ट का राजनीतिकरण कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कौमार्य परीक्षण और नाता प्रथा जैसी कुरीतियां महिलाओं के लिए अभिशाप है

राज्य में अपराध बढ़ने के आरोप पर अशोक गहलोत ने कहा कि देश के गृह मंत्री के पास सभी तथ्य होते हैं। राजस्थान पहला राज्य है जिसने प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य किया। ये प्रयोग सफल रहा है। गहलोत ने कहा कि देश में राजस्थान पहला राज्य है जिसने एफआईआर दर्ज़ करना अनिवार्य कर दिया है। एफआईआर की संख्या बढ़ने का ये मतलब नहीं है कि अपराध बढ़ गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह को इस पर कहना चाहिए था कि हम इस पर समीक्षा करके इसे पूरे देश में लागू करेंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़