हावड़ा से STF ने Jaish के आतंकवादी के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

Prabhasakshi Image

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में पकड़ा गया।

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर बेलिलियस रोड से पकड़ा गया।

अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।’’ जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिए मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया। एसटीएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़