मरते दम तक मैं अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा: राहुल

i-will-not-get-hug-from-anil-ambani-till-death-rahul

गांधी ने यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘बात समझ में आई। हम आपके हैं। हम, उन चोर अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोगों के नहीं हैं। मेरी फोटो आपको उनसे गले मिलते हुए कभी नहीं दिखेगी। मरते दम तक मैं अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा।’’

मुरैना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं को अमीरों के बजाय किसान, गरीब और बेरोजगार युवाओं का हिमायती बताते हुए दावा किया कि उनकी फोटो अनिल अंबानी जैसे किसी अमीर से गले मिलते हुए कभी दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि वह कभी भी अनिल अंबानी से गले नहीं मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- समय पूरा हो गया है

गांधी ने यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘बात समझ में आई। हम आपके हैं। हम, उन चोर अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोगों के नहीं हैं। मेरी फोटो आपको उनसे गले मिलते हुए कभी नहीं दिखेगी। मरते दम तक मैं अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़