हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव नियुक्त की गईं मनीषा नंदा

हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष नंदा को आज राज्य का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव नियुक्त किया।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष नंदा को आज राज्य का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव नियुक्त किया। ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद 1985 बैच की आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गयी।
हिमाचल प्रदेश कैडर की अधिकारी मनीषा इस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव (शहरी विकास, आवास और शहर एंव देश योजना) के पद पर तैनात हैं। माना जा रहा है कि ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हो सकता है।
ठाकुर ने 25 दिसंबर को कहा था कि ‘थके और सेवानिवृत्त’ अधिकारियों को तत्काल जाने को कहा जा सकता है। इन अधिकारियों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने फिर से नियुक्त किया था।
अन्य न्यूज़












