भाजपा शासन में ‘भारत के विचार’ पर हमला हो रहा है: वेणुगोपाल

KC Venugopal
प्रतिरूप फोटो

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। इस सरकार में भारत के विचार पर हमला हो रहा है।’’ वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

सेवाग्राम (महाराष्ट्र)| कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के शासनकाल में भारत के विचार (आइडिया ऑफ इंडिया) पर हमला हो रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कांग्रेस का जनता के साथ रिश्ता बना रहा तो उसे कभी पराजित नहीं किया जा सकता। वह वर्धा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में मौजूद लोग सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को असली भारतीय मानते हैं, शेष को नहीं: मणिशंकर अय्यर

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। इस सरकार में भारत के विचार पर हमला हो रहा है।’’ वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की ओर से महंगाई के मुद्दे पर चलाए जा रहे ‘जन जागरण अभियान’ तथा सदस्यता अभियान के मद्देनजर आयोजित किया गया था। इस बीच, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषाद उपचुनाव में प्रदन्या सातव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: मप्र में बाल कांग्रेस का गठन, वास्तविक इतिहास बताया जाएगा : कांग्रेस

वह पूर्व सांसद राजीव सातव की पत्नी हैं। राज्यसभा सदस्य रहे सातव का कुछ महीने पहले कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़