बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार, असम के 10 जिलों में 84 हजार लोग प्रभावित

Assam Flood

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि अभी, 177 गांव और 15,964 हेक्टेयर भूमि जलमग्न है। बुधवार को 15 जिलों के 270 गांवों में 1.43 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 136 लोगों की मौत हो गयी।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि राज्य के दस जिलों में अब भी करीब 84,100 लोग इससे प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि अभी, 177 गांव और 15,964 हेक्टेयर भूमि जलमग्न है। बुधवार को 15 जिलों के 270 गांवों में 1.43 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 136 लोगों की मौत हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: असम में राम मंदिर भूमि पूजन के जश्न को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, सेना ने किया फ्लैग मार्च

बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 110 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 लोग भूस्खलन में मारे गए। एएसडीएमए ने कहा कि 54,300 से अधिक लोगों के साथ गोलपारा सबसे अधिक प्रभावित जिला है जबकि बोंगाईगांव और कोकराझार जिलों में करीब 8,000 और 4,200 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। एएसडीएमए ने कहा कि अधिकारी चार जिलों में छह राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं जहां अभी 514 लोगों ने शरण ले रखी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़