दिल्ली में हुई न्यूनतम तापमान में वृद्धि, एक बार पारा फिर गिरने के आसार

Delhi
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नए कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई

रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है। जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 247 नए मामले, चार और संक्रमितों की मौत

मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था। नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़