भारत नयी वैश्विक व्यवस्था में बड़ी भूमिका के लिए तैयार है: राम माधव

Ram Madhav
ANI

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव माधव ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों द्वारा स्थापित उदारवादी विश्व व्यवस्था अब क्षीण हो रही है और हम वैश्विक मामलों में भारत की बड़ी भूमिका देख सकते हैं।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि भारत नयी वैश्विक व्यवस्था में एक ‘‘बड़ी भूमिका’’ निभाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक माधव यहां अपनी नयी पुस्तक द न्यू वर्ड-21 सेंचुरी ग्लोबल आर्डर एंड इंडिया के विमोचन के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव माधव ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों द्वारा स्थापित उदारवादी विश्व व्यवस्था अब क्षीण हो रही है और हम वैश्विक मामलों में भारत की बड़ी भूमिका देख सकते हैं।’’

उन्होंने नयी वैश्विक व्यवस्था के समक्ष आने वाली चुनौतियों की भी चर्चा की। माधव ने ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों’’ पर भी प्रकाश डाला।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़