India to Become Self-Reliant in Space | अंतरिक्ष में आत्मनिर्भर बनेगा भारत! गगनयान भेजेगा और अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा | PM Modi Speech

PM Modi
ANI
रेनू तिवारी । Aug 15 2025 3:35PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है और अपने स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है।

लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि देश अपने पहले स्वदेशी मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, पृथ्वी पर लौट आए हैं और आने वाले दिनों में भारत लौटेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने युवाओं में भरा उत्साह, राष्ट्रीय खेल नीति से भारतीय खेलों का विकास सुनिश्चित होगा

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है और अपने स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र पर गर्व है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ गए हैं... आने वाले दिनों में वह भारत लौट आएंगे।’’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस पर काम कर रहा है और इसे 2027 में प्रक्षेपित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएंगे।’’ 

अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक शुरू करने की योजना 

भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल 2028 में और पूर्ण रूपेण भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक शुरू करने की योजना है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में लाए गए सुधारों ने 300 से अधिक स्टार्ट-अप को सक्षम बनाया है जो अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हजारों युवा इस पर काम कर रहे हैं। यह हमारे युवाओं की शक्ति है... यह हमारे युवाओं में हमारा विश्वास है।’’

इसे भी पढ़ें: किसानों के हितों के लिए दीवार बनकर खड़ा हूं, लाल किले से PM Modi की हुंकार, Trump को ललकारा

 

शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन रहे और 15 जुलाई को वापस लौटे।इस दौरान उन्होंने कई प्रयोग भी किए। भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन और लखनऊ के मूल निवासी शुक्ला, राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय हैं।

भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय अधिकारी और टेस्ट पायलट शुक्ला ने ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। यह एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसे इसरो और नासा का समर्थन प्राप्त था तथा इसे एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित किया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़