भारतीय सेना ने रास्ता भटक चुके चीनी नागरिकों का किया मार्गदर्शन, ऑक्सीजन और खाना भी कराया उपलब्ध

Indian Army

सेना की प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक तीन चीनी नागरिकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। जिनको भारतीय सेना ने न सिर्फ सही रास्ता दिखाया बल्कि 17,500 फीट की ऊंचाई पर उन्हें ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े भी मुहैया कराए।

सिक्किम। भारतीय सेना ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की। एक तरफ जहां पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवानों ने रास्ता भटक चुके चीनी नागरिकों की सहायता की। बता दें कि गुरुवार को 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में तीन चीनी नागरिक अपना रास्त भटक गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने उनकी मदद की। 

इसे भी पढ़ें: पूर्वी लद्दाख में गतिरोध पर MEA ने कहा, यह चीन के एकतरफा ढंग से यथास्थिति बदलने का नतीजा है 

बता दें कि शून्य तापमान में चीनी नागरिकों के जीवन के खतरे को भापते हुए भारतीय सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की। 

सेना की प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक तीन चीनी नागरिकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। जिनको भारतीय सेना ने न सिर्फ सही रास्ता दिखाया बल्कि 17,500 फीट की ऊंचाई पर उन्हें ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े भी मुहैया कराए। जिसके बाद चीनी नागरिक वहां से वापस चले गए। भारतीय सेना की तरफ से मिली तत्काल मदद के बाद चीनी नागरिकों ने भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़