भारतीय नागरिक ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

Mount Everest
ANI

आयोजक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाले अन्य पर्वतारोहियों में चीन और ब्रिटेन का एक-एक पर्वतारोही और चार गाइड शामिल थे।

एक भारतीय पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। पर्वतारोहण अभियान के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अभियान के आयोजक ‘‘8के एक्सपीडिशंस’’ के अनुसार, एस. सरकार बुधवार को सात अन्य पर्वतारोहियों के साथ 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे।

आयोजक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाले अन्य पर्वतारोहियों में चीन और ब्रिटेन का एक-एक पर्वतारोही और चार गाइड शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़