जयललिता अब बातचीत कर रही हैं: अपोलो अस्पताल

[email protected] । Oct 22 2016 10:39AM

जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद अपोलो अस्पताल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’’ कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है।

चेन्नई। जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद अपोलो अस्पताल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’’ कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है। अपोलो अस्पताल के मेडिकल सेवा की निदेशक डॉक्टर एन. सत्यभामा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं और स्वास्थ्य सुधर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा कि जयललिता जल्दी ही घर वापस लौटेंगी। उन्होंने बताया, ‘‘अम्मा जल्दी घर लौटेंगी। अम्मा बिल्कुल ठीक हैं। वह होश में हैं। वह बात कर रही हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़