झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

अदालत के निर्देश पर झांसी पुलिस ने एक इवेंट मैनेजर से नकदी और मोबाइल छीनने के मामले में अपने तीन कर्मियों सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित जहीर का आरोप है कि नवंबर में घर लौटते समय सिपाहियों ने उसे रोका और कोतवाली ले जाकर उसकी रकम ले ली। कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार मामले में नामजद पुलिसकर्मियों व अन्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
झांसी (उप्र), तीन अक्टूबर झांसी में एक व्यवसायी से जबरन करीब छह लाख रुपये लेने के आरोप में एक उप निरीक्षक, दो सिपाहियों और दो अज्ञात लोगों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला पंचवटी कॉलोनी निवासी इवेंट प्रबंधक जहीर की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया।
जहीर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 नवंबर 2025 को घर लौटते समय दुल्हन वाटिका के पास दो सिपाहियों ने उसे रोका और कोतवाली थाने ले गए। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी स्कूटर की डिग्गी में कारोबार के लिए रखे करीब छह लाख रुपये और उसका मोबाइल फोन ले लिया। जहीर ने यह भी आरोप लगाया कि 24 नवंबर को साजिश के तहत उसे साइबर ठगी के मामले में साजिद और कामरान नाम के दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी ए. के. सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश अवस्थी, सिपाहियों राजेश पाल और कपिल चाहर तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़













