Rahul Gandhi पर JP Nadda का निशाना, बोले- वे भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले साथ

Nadda in karnataka
ANI
अंकित सिंह । Dec 15 2022 3:01PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी का तुष्टिकरण नहीं और सभी के लिए न्याय, इसमें हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारी पार्टी परिवार है। हालाँकि, अन्य राजनीतिक दलों के लिए, परिवार ही पार्टी है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक का दौरा किया और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कर्नाटक के कोप्पल में BJP जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था कि हमें रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में बैठने को नहीं मिलता था और हमारे पास कार्यालय नहीं था, कार्यकर्ताओं के घर से हमारा कार्यालय चलता था। लेकिन बीएस येदियुरप्पा जी जैसे कार्यकर्ताओं के 4 पीढ़ी को समाप्त करने के बाद आज हम एक साथ 10 कार्यालयों का निर्माण कर रहे हैं और 3 कार्यालयों की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर जिले में भाजपा कार्यालय बनाने की कल्पना की। 296 कार्यालय बनाए गए हैं और 210 मार्च 2023 तक पूरा होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा संसदीय दल की बैठक में गुजरात जीत के लिए मोदी का भव्य स्वागत

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी का तुष्टिकरण नहीं और सभी के लिए न्याय, इसमें हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारी पार्टी परिवार है। हालाँकि, अन्य राजनीतिक दलों के लिए, परिवार ही पार्टी है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक का दौरा किया और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह भारत की प्रगति और समृद्धि की ट्रेन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र के विषयों पर राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत भारतीय जनसंघ के समय से काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे धारा 370 को समाप्त करना हो, कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हो, चाहे गोवा का लिबरेशन मूवमेंट हो, शिमला में पाकिस्तान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना हो, या फिर लाला चौक पर तिरंगा फहराना हो, देश के लिए हर काम को भारतीय जनता पार्टी ने किया है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal में बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल! नड्डा बोले- अनुशासन बनाए रखने के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे

नड्डा ने कहा कि केम्पेगौड़ा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा, पीएम द्वारा केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। नया मैंगलोर बंदरगाह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हमारी गरीब-समर्थक और महिला-समर्थक योजनाओं ने देश में महिलाओं और गरीबों को सशक्त बनाया है। कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी JNU जाते हैं और उसके साथ खड़े होते हैं, जो नारे लगाते हैं अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। यही नहीं, जब राहुल गांधी कर्नाटक में घूम रहे थे तो उनके साथ, भारत तेरे टुकड़े होंगे...कहने वाले साथ थे। ऐसे लोग भारत को जोड़ने नहीं, तोड़ने का काम करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़